मंसूरपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने मंसुरपुर शुगर मिल के अधिकारियों से मिलकर क्षेत्र के लोगों के लिए अस्थायी अस्पताल बनाने की मांग की।
प्रदेश सचिव चांदवीर सिंह बालियान, जिला महामंत्री नीरज पहलवान, संजीव राठी ने अधिकारियों से कहा कि शुगर मिल को आगे आकर कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए एक ऑक्सीजन युक्त अस्पताल बनाना चाहिए। मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित और फैक्टरी मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए पूरे क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराने का अभियान शुरू किया हुआ है। मिल के सहयोग से किसानों की खून की जांच कराई जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देशन में पांच कंसंट्रेटर तथा पांच ऑक्सीजन सिलिंडर सीएचसी खतौली में शुगर मिल दे चुके हैं।