फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली में प्रकाश, सफाई व्यवस्था के समाधान की मांग रखी

विज्ञापन
विज्ञापन
-आंदोलन जन कल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एसडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर की समस्याओं को लेकर आंदोलन जन कल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम संजय सिंह से बातचीत की। साथ ही समस्या के समाधान की मांग रखी।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि सफेदा रोड और जानसठ रोड पुल पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। लाइटों को ठीक कराने का आग्रह किया गया। गंग नहर स्नानघाट पर स्नान करने वालों के लिए उनकी सुरक्षा की समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व गंगनहर में नहाते समय एक युवक पानी में डूब गया था। प्रमोद कुमार ने सुझाव दिया कि गंग नहर पुल पर बने स्नान घाट से आगे दोनों किनारे को मिलाते हुए प्लास्टिक का बड़ा रस्सा या जाल लगना चाहिए ताकि डूबने की स्थिति बनने पर कोई भी इंसान सुरक्षा उपाय की मदद लेकर अपनी जान बचा सके। नगर की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका चेयरमैन हाजी शाहनवाज अली उर्फ लालू से भी फोन पर बात की गई। चेयरमैन ने समस्याओं पर हर तरह से सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक में तहसीलदार सतीश चंद बघेल, पूर्व प्रधान कर्णवीर, अवनीश नंगली, पूर्व सभासद धन धनपाल सिंह, पूर्व पूर्व प्रधान सुरेश सैनी, ओमवीर डायरेक्टर, मांगेराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें