फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में सांध्यकालीन कक्षाएं चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी में सांध्य कालीन कक्षाएं चलाने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर में छात्रसंघ के संयुक्त सचिव अमन जैन के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने स्नातक पाठ्यक्रमों में 25 प्रतिशत सीट वृद्धि एवं संध्याकालीन कक्षा चलाने हेतु चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम प्राचार्य ललित कुमार को ज्ञापन सौंपा।
छात्रसंघ नेता अमन जैन ने बताया कि प्रत्येक महाविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में हर वर्ष प्रवेश के लिए एक सीट के सापेक्ष 10 छात्र-छात्राओं के आवेदन रहते हैं, जिस कारण अनेक छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह जाते हैं और इस वर्ष भी पहले से ही सीटों के सापेक्ष अधिक संख्या में आवेदन हैं और इसके बाद भी विवि ने दोबारा रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिया था। जिसके बाद सीटों पर आवेदन और बढ़ गए ,ऐसे में सभी छात्रों का भविष्य अंधकार में है। इसीलिए विवि को हर महाविद्यालय में कम से कम 25 प्रतिशत सीट बढ़ाने की आवश्यकता है या संध्याकालीन कक्षाएं चलाने की आवश्यकता है, जिससे छात्रों का हित हो सके।
विज्ञापन

छात्रनेता अंकुर ने बताया कि इस बार कोरोना के चलते इंटर का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा हैं और कॉलेजों में उसके हिसाब से सीट ही नहीं हैं विवि से हमारी मांग हैं कि छात्रों के हित को देखते हुए इस बार सीट बढ़ाई जाए या संध्याकालीन कक्षाएं संचालित की जाए और अगर विवि सीट नहीं बढ़ाता या संध्याकालीन कक्षाएं नही चलाता तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

छात्रनेता विशू ने कहा कि छात्रों के भविष्य का खयाल करते हुए विवि को या तो संध्याकालीन कक्षाएं चलानी चाहिए या प्रत्येक पाठ्यक्रम में दो सेक्शन बढ़ाने चाहिए अन्यथा छात्र आंदोलन करेंगे। मौके पर विशू पिन्ना , रोहित पंवार, अंकुर पिन्ना, आशीष, अभिषेक पाल, अर्जुन, अर्पित, उज्ज्वल, तनिशा, शिवानी, नेहा आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें