फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजापति परिवार को न्याय दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रजापति परिवार को न्याय दिलाने की मांग
विज्ञापन

खतौली। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा युवा शाखा के पदाधिकारियों ने मैनपुरी में राजबहादुर प्रजापति के परिवार को घर में आग लगाकर मारने वाले आरोपियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

प्रजापति समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। शाखा के प्रदेश अध्यक्ष सुमित प्रजापति ने कहा कि कि मैनपुरी के माधोनगर खरपरी में 18 जून को दबंगों द्वारा राजबहादुर प्रजापति के घर को रात में बाहर से कुंडी लगाकर आग लगा दी थी। जिसमें महिलाओं व बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग गंभीर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। चेतावनी दी कि प्रजापति समाज का उत्पीड़न रोकने के लिए सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया, तो प्रदेश में टकराव की स्थिति बनेगी। ज्ञापन देने वालों में महासभा के मुख्य महासचिव सोनू कुमार प्रजापति, विपुल दक्ष, अनुज इंद्रवाल, सत्येंद्र प्रजापति, डा मोदीलाल, अमित प्रजापति, राहुल, जतिन, अंकित, सचिन प्रजापति, मोहित ,आकाश, पंकज, संदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें