फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में हुई अनियमितता की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। बजरंग दल के प्रांत संयोजक ने सुल्तानपुर बास्तम से तलहेड़ी बुजुर्ग गांव तक बनी करीब दो किमी सड़क में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विकास त्यागी ने बताया कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की गई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश के बाद उनकी शिकायत पर मंडलायुक्त ने संज्ञान लिया है। मंडलायुक्त ने पूरे मामले में जांच कराते हुए अनियमितताएं पाई हैं। सड़क में डस्ट की जगह मिट्टी का इस्तेमाल एवं कार्टेज की जगह खेतों से उठाई गई मिट्टी का प्रयोग पाया गया। जिससे सड़क मानक के अनुरूप नहीं बन सकी है, साथ ही इसमें सरकारी धन का दुरुपयोग भी हुआ है। विकास त्यागी ने कहा कि यदि संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से वार्ता करनी चाही, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह मामले का पता करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर मामले की जांच कराए विभाग : विधायक
यदि विकास त्यागी सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत कर रहे हैं तो विभाग को इसकी जांच करा लेनी चाहिए। यदि कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। - बृजेश सिंह, विधायक देवबंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें