बेटी की शीघ्र बरामदगी की मांग
बुढ़ाना। महिलाओं ने एक सप्ताह पहले घर से गायब हुई युवती की बरामदगी की मांग को लेकर कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। महिला के जल्दी बरामदगी न होने पर परिवार की महिलाओं एवं युवकों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
क्षेत्र के एक मोहल्ले की बेटी एक सप्ताह पहले अचानक घर से गायब हो गई थी। घटना की सूचना बेटी की माँ ने कोतवाली में दी थी। आरोप है कि घटना के सात दिन बाद भी पुलिस ने बेटी की बरामदगी का एक भी सबूत बरामद नहीं किया। बुधवार को बेटी के परिवार की कई महिलाएं एवं युवक कोतवाली पहुंचे। महिलाओं ने कस्बा इंचार्ज जयवीर सिंह को घेर कर लड़की की बरामदगी करने में लापरवाही का आरोप लगाया। महिलाओं ने बताया कि घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उनकी लड़की की बरामदगी का कोई भी सबूत एकत्र नहीं कर पाई है। लड़की को घर से निकलवाने में सहायक पड़ोस की महिला से भी पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की। उपनिरीक्षक जयवीर सिंह ने महिलाओं को संतुष्ट करने व समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पुलिस लगी हुई है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की की बरामदगी की जाएगी। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्दी बरामदगी न होने पर व धरना प्रदर्शन करेगी।