फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत प्रकरण में कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शेरनगर के युवक की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है, जिसके खिलाफ परिजनों ने शनिवार को पुलिस ऑफिस पहुंचकर हत्या किए जाने का दावा किया। परिजनों ने हत्या में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर निवासी अनुज (25) का शव बृहस्पतिवार रात गांव में ही सड़क किनारे नाली में पड़ा मिला था, जिसकी मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर क्राइम सुशील सैनी ने बताया कि जांच में युवक की अपने साथियों के साथ धक्का-मुक्की के दौरान मुंह के बल नाली में गिरने और नशे की हालत में वहीं पर दम घुटने से मौत होना सामने आया था। वहीं, युवक के भाई पंकज ने अनुज के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। मामले की जांच के बाद इसे शुक्रवार रात गैर इरादतन हत्या में दर्ज किया गया। इससे नाराज युवक के परिजन शनिवार सुबह पुलिस ऑफिस जा पहुंचे और शिकायती पत्र देकर इसे हत्या का मामला बताया। परिजनों ने एसएसपी को संबोधित शिकायती पत्र ऑफिस में देकर इस मामले को हत्या में ही दर्ज किए जाने और सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें