फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर निजी चिकित्सकों द्वारा दोगुनी फीस करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष योगश खारी एडवोकेट ने बताया कि ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र से दर्जनों लोगों ने प्राइवेट चिकित्सकों द्वारा दोगुनी फीस किए जाने की शिकायत की है। इसे लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जा रहा है। एसडीएम की गैर मौजूदगी में उनके स्टेनो को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि कोरोना के समय में वैसे ही लोग परेशान है, ऐसी स्थिति में निजी चिकित्सकों ने अपनी फीस को बढ़ाकर दुगना कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जिन चिकित्सकों ने अपनी फीस दोगुनी की है, उनकी जांच कराकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालो में राजेंद्र सैनी, भारती प्रजापति, शहजाद, सरदार मनजीत सिंह, सचिन कासमपुर, शिवम धीमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें