फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और 50 हजार नहीं मिल तो रुखसती पर पत्नी को लेने नहीं आया युवक  

Sat, 01 Apr 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
बुढ़ाना में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर युवक अपने परिवार वालों के साथ वधू की रुखसती के लिए नहीं पहुंचा। जिस कारण लड़की पक्ष की सभी तैयारियां धरी रह गईं। रिश्तेदार भी निराश होकर लौट गए। लड़की के पिता ने इस संबंध में अपने दामाद और उसके परिजनों के खिलाफ बुढ़ाना कोतवाली पर तहरीर दी है। 
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव महलजना निवासी नासिर खान ने अपनी बेटी गजाला का निकाह एक साल पहले मुजफ्फरनगर के मोहल्ला किदवईनगर निवासी फारूख के बेटे साकिब के साथ किया था। निकाह के बाद लड़का व लड़की पक्ष के लोगों ने रुखसती (चाला) के रिवाज लिए  एक साल बाद का समय तय किया था। निकाह के बाद साकिब चार महीने के लिए सउदी अरब चला गया था।

नियत तिथि के अनुसार रुखसती के लिए बुधवार 29 मार्च का दिन रखा गया, जिसमें मुजफ्फरनगर से लड़के को अपने परिवार वालों के साथ ससुराल महलजना आना था। लड़की पक्ष के लोगों ने भी लड़की की रुखसती की सारी तैयारियां पूरी कर ली थी। लड़की को दिया जाने वाले सारे सामान की खरीदारी भी हो चुकी थी। नासिर खान अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ लड़के पक्ष के लोगों का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


नासिर ने बताया कि बेटी के ससुराल वालों ने लड़की को ले जाने से मना कर दिया तथा रुखसती के लिए नहीं आए। पूरा दिन लड़की पक्ष के लोग  उनका इंतजार करते रहे। आरोप है कि लड़के पक्ष की ओर से रुखसती की रस्म पर बाइक और 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। लड़की के पिता नासिर खान ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें