जानसठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम आवास विकास कालोनी में गरीब लोगों और बच्चों को फल वितरित किए। इस दौरान भाजपा नेता ब्रजेश रस्तोगी, चेयरमैन प्रविंद्र भड़ाना, नगराध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, डॉ. सतीश खटीक, मुकेश शर्मा, राहुल वर्मा, सभासद गौरव भटनागर, विशाल सैनी, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
मोरना। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व संतों ने विकंलाग आश्रम के बच्चों को फल, मिठाई, टॉफी बांटे। शुकतीर्थ स्थित विकंलाग आश्रम में कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहनी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर गोपालाचार्य महाराज ने कहा कि हिंदू संस्कृति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राण वायु देने का अलौकिक कार्य किया है। प्राचीन सभ्यता और संस्कृति को बचाना है तो युवाओं को जागरूक करना होगा। आश्रम संचालक राजेंद्र राणा, जितेंद्र चेयरमैन, राजीव चेयरमैन, डॉ. बीरपाल सहरावत, अजय सहरावत, मदन प्रधान आदि मौजूद रहे।