फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आज उद्योग बंधुओं की बैठक में समस्याओं पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वहलना स्थित औद्योगिक क्षेत्र में 11 केवी विद्युत लाइन के 10 पोल गिरने के प्रकरण में फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने ऊर्जा निगम की लापरवाही बताया । सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में फेडरेशन भवन पर जिला उद्योग बंधु की होने वाली बैठक में मामले की शिकायत की जाएगी।
उद्यमियों का कहना है कि वहलना औद्योगिक क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों को 665/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से संचालित इंडस्ट्रियल फीडर-प्रथम वहलना के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है। फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सचिव अभिषेक अग्रवाल ने विद्युत पोल गिरने की घटना को ऊर्जा निगम की लापरवाही, रखरखाव में गंभीर अनियमितता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर स्थित जर्जर विद्युत पोल एवं लाइनों का तत्काल सुरक्षा ऑडिट होना चाहिए। फेडरेशन की ओर से की गई शिकायत में कहा गया है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उधर, एक्सईएन सागर लाल ने बताया कि शटडाउन लेकर सभी पोल खड़े करा दिए गए थे।
-
आज की बैठक में इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा
जानसठ रोड पर नैराना विद्युत सब स्टेशन की लिंक रोड का निर्माण।
सड़क निर्माण की स्थिति में ओवरहेड नैराना विद्युत लाइन की सुरक्षा।
राधा गोविंद ऑटो मोबाइल की जिला पंचायत में मानचित्र स्वीकृति।
वहलना चौक बीके टाइल्स के समीप लिंक रोड निर्माण का मामला।
सिखेड़ा में अकाया इंजीनियरिंग प्लांट स्थापना को मिट्टी का भराव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें