दस किलोमीटर की दूरी पर बनाए जा रहे स्टेशन
जनपद की सीमा में न्यू मुजफ्फरनगर के नाम से पीनना-लकड़संधा के बीच स्टेशन का निर्माण अंतिम चरणों में है। यहां मालगाड़ियों रुकेंगी। सिंगल ट्रैक होने के कारण परियोजना में हर 10 किलोमीटर पर एक स्टेशन तैयार किया जा रहा है। सकौती-खतौली के बीच न्यू खतौली, नरा के पास न्यू जड़ौदा और कछौली-जट नंगला के मध्य न्यू रोहाना स्टेशन बनाया जा रहा है। जिले के चारों स्टेशनों का करीब 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
मुजफ्फरनगर सीमा में ट्रैक पर पुलों और अंडरपास का निर्माण शत-प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कछौली, बधाई खुर्द और रोहाना क्षेत्र में करीब 2.50 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी भराव के कार्य अवशेष है। अक्तूबर में मिट्टी कार्य पूरा लिया जाएगा। खतौली नहर पुल के पास मिट्टी भराव कार्य शीघ्र पूरा करा लिया जाएगा। ताकि ट्रैक बिछाने के काम ना रूके।
- डॉ. रमन चौधरी, कंपनी प्रोजक्ट हेड
यह भी पढ़ें: Murder: काम से घर लौटा था पति, प्रेमी के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख हुआ आगबबूला, और फिर..
यह भी जान लीजिए
- पश्चिम बंगाल के दानाकुनी से लुधियाना तक बनाए जा रहे ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर
- जिले में खतौली से मंसूरपुर, पीनना और चरथावल क्षेत्र से यह कॉरिडोर गुजर रहा है।
- ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर पंजाब में 88 किलोमीटर, हरियाणा में 72 किलोमीटर, यूपी में 1076 किलोमीटर, बिहार में 236 किलोमीटर, झारखंड में 199 किलोमीटर और पश्चिम बंगाल में 202 किलोमीटर गुजरता है।
- जिले में चरथावल क्षेत्र में न्यू मुजफ्फरनगर के नाम से रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है।