सड़क बनीं, हल नहीं हुई परेशानी
लगभग एक वर्ष पूर्व जल निगम द्वारा रुड़की रोड पर सीवर पाइप लाइन डालने का कार्य किया गया था। पाइप लाइन का कार्य होने के बाद से साल भर तक सड़क उखड़ी पड़ी रही। सड़क का निर्माण कराने को लेकर जल निगम के दफ्तर के लोगों ने खूब चक्कर लगाए। सड़क उखड़ी होने के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मार्ग पर बिछे पाइप हो गए लीकेज
नागरिक सिंहराज सोलंकी ने कहा कि पाइप लीकेज हो गए हैं। जगह-जगह सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे सड़क खराब हो रही है।
दोबारा बनाई जानी चाहिए सड़क
नागरिक कुलबीर राणा का कहना है कि मार्ग का निर्माण दोबारा होना चाहिए। यहां से लोगों को गुजरने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सड़क कहां, यहां तो गड्ढे ही गड्ढे
नागरिक श्रीओम का कहना है कि यहां गड्ढे ही गड्ढे बन गए हैं। सड़क की वजह से पिछले एक साल से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। बमुश्किल सड़क बनीं, लेकिन गुणवत्ता ठीक नहीं है।
दोबारा बने सड़क तो बनेगी बात
नागरिक दिनेश त्यागी का कहना है कि सड़क पर निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप नहीं डाली गई। सीमेंट उखड़ गया है। दोबारा सड़क का निर्माण होना चाहिए।