फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून पब्लिक स्कूल की टीम ने गोल्डन पब्लिक को हराया

विज्ञापन
एसडी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
देहरादून पब्लिक स्कूल की टीम ने गोल्डन पब्लिक को हराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल की सीनियर विंग में आयोजित वॉलीबाल टूर्नामेंट देहरादून पब्लिक स्कूल की टीम ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में देहरादून पब्लिक की टीम ने गोल्डन पब्लिक स्कूल की टीम को हराया। स्कूल बाल दिवस का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

वॉलीबाल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मैच देहरादून पब्लिक स्कूल व गोल्डन पब्लिक स्कूल की टीम के बीच हुआ, जिसमें देहरादून पब्लिक स्कूल की टीम ने सीधे सेट में गोल्डन पब्लिक स्कूल को 25-19 व 25-22 से पराजित कर विजयी ट्राफी हासिल की। देहरादून पब्लिक स्कूल के सभी खिलाड़ियों तथा उनके कोच अभिषेक राठी को मुख्य अतिथि एसएन सिंह एवं प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने विजयी ट्रॉफी तथा प्रत्येक खिलाड़ी को गोल्ड मैडल व सर्टिफिकेट प्रदान किया। रनरअप टीम तथा कोच को भी ट्रॉफी एवं खिलाड़ियों को सिल्वर मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागी विद्यालयों की टीम के कोच को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में नलिन किशोर और अंशिका अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हाउस के विद्यार्थियों के मध्य रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें फाइनल मुकाबला टैगोर तथा पटेल हाउस के मध्य हुआ, जिसमें टैगोर हाउस प्रथम विजेता तथा पटेल हाउस उपविजेता रहा। रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षिकाओं द्वारा बच्चे मन के सच्चे नामक सामूहिक गान प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने कविता, विचार, भाषण तथा लघु नाटिका बचपन नहीं हमारा अपना प्रस्तुत की। शिव कुमार, रेखा तोमर, अनिल वार्ष्णेय, ऋषिपाल वशिष्ठ, आशा शर्मा एवं हरेंद्र तोमर एवं प्रेरणा गोयल का विशेष योगदान रहा। परिणाम घोषित करने में संजीव यादव की निर्णायक टीम के सदस्य विवेक राठी, प्रशान्त राठी, राजमानी सिंह, सागर गौतम का विशेष योगदान रहा। संचालन एक्टिविटी इंचार्ज नूपुर गोयल एवं चारू वर्मा ने किया।

एसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित हैडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मौजूद छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

एसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित हैडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में खेलते खिलाडी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

एसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित हैडबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें