फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मातम पसरा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

देवबंद। बचीटी गांव में विद्या दीप डिग्री कॉलेज के एक प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रोफेसर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शनिवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव अंबोली निवासी अनुज कुमार खेड़ा मुगल क्षेत्र के बचीटी गांव स्थित विद्या दीप डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। शुक्रवार की देर रात अनुज की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही मौत हो गई। गांव में जहां कुछ लोगों का कहना था कि अनुज की मौत करंट लगने से हुई है तो कुछ ने हृदय गति रुकने के मौत होना बताया है। परिजन भी मौत का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनुज के कानों में मोबाइल की लीड लगी हुई थी। सुबह जगाने पर वह मृत मिला। प्रोफेसर की मौत से जहां कॉलेज के स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई तो वहीं परिवार में भी मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले के प्रति अनभिज्ञता जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें