फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीये सजाए, रंगोली बनाई, खूब लूटी वाहवाही

विज्ञापन
जेपीएस पब्लिक स्कूल में दीपावली महोत्सव पर रंगोली बनाती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के स्कूलों में दीपोत्सव की धूम रही। सभी स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। जिनमें विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में रंगोली सज्जा कार्यक्रम आयोजित किया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य सुदेश रानी एवं योगा चार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने योग की विश्व प्रसिद्ध पत्रिका योग मंजरी देकर सम्मानित किया। इस दौरान अंकुर मान, सोनी, रिचा, संगीता, दीपिका शर्मा मौजूद रहे।
एसडी ग्लोबल स्कूल में रंगोली, दीया, लालटेन प्रतियोगिताएं कराई गईं। डांस प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें विराट, मनाहिल, अवनि, आव्या, अपूर्व व अधीरा शामिल रही। एमजी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा हैंड क्राफ्ट के माध्यम से बनाई गई बंदरवार और कंदीलों से सजाया। मौके पर सतीश गोयल, भीमसेन कंसल, रोहित सिंघल, विनीत कुमार, अमन कुमार अरोरा मौजूद रहे।
विज्ञापन

केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कौशल आर्य ने दीपावली कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीपक सज्जा, कलश सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता हुई। मौके पर संजय अग्रवाल, रविंद्र गौड़, वेद प्रकाश मौजूद रहे।
शारदेन स्कूल में कक्षा-8 की छात्राओं ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डायरेक्टर विश्व रतन ने कहा कि हमें सुरक्षित दिवाली मनानी चाहिए। वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए पटाखों से दूरी बनाना ही बेहतर होगा।
होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा में दीपावली मेले एंड आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसमें पेंटिंग, स्वनिर्मित दीपक, कैंडल एवं सज्जा के सामानों का प्रदर्शन हुआ। मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. प्रवेंद्र दहिया, अध्यापक नीरज सैनी मौजूद रहे।
डॉ. शिवराज सिंह इंटर कॉलेज, कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म जूनियर हाई स्कूल, जीडी गोयनका, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, श्री चैतन्य टेक्रो स्कूल में भी दीपावली पर्व मनाया गया। एसडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने आशादीप संस्था के बच्चों के साथ दिवाली पर्व मनाया।

गांधी बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं द्वारा सजाई रंगोली- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नालंदा पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम करतीं छात्राएं- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें