खतौली। केके पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया। शुभारंभ प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल और प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने लक्ष्मी-गणेश की पूजा करके किया। रंगोली प्रतियोगिता में जिज्ञासा व शैली ने प्रथम स्थान, अनुष्का, ज्योति ने द्वितीय स्थान, सुभारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैंडल प्रतियोगिता में आयुषी ने प्रथम स्थान, वंशिका द्वितीय स्थान, सौरभ बंसल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीये सजाओ प्रतियोगिता में आयुषी प्रथम स्थान, अवनी द्वितीय, शिवांशी तृतीय स्थान पर रही। कलश प्रतियोगिता में आकांक्षा ने प्रथम, दिव्यांशी ने द्वितीय, आरनव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर निधि के मार्गदर्शन में एक संक्षिप्त रामायण के अंतर्गत लव-कुश नाटिका की प्रस्तुति की गई।