फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बुढ़ाना में कर्ज में डूबे युवक ने कीटनाशक पिया, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Thu, 22 Feb 2024 01:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कर्ज से परेशान होकर एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में एक युवक ने कर्ज से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान चिकित्सालय में उसकी मौत हो गई। मरने से पहले ग्रामीण का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। परिजनों का आरोप है कि सूदखोर के ब्याज से परेशान होकर यह कदम उठाया गया।

विज्ञापन


बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां का रहने वाला वहाब कुरैशी (38) का अपने ही गांव के किसी व्यक्ति से लेनदेन चला आ रहा था। उस पर काफी कर्ज हो चला था। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को सूदखोर ने वहाब से ब्याज सहित अपनी रकम की मांग की। सूदखोर की रकम व ब्याज से तंग आकर वहाब ने कीटनाशक पी लिया। 

विज्ञापन

गंभीर अवस्था में ग्रामीण को मेरठ रेफर किया गया। उपचार के दौरान मंगलवार को रात उसकी मौत हो गई। वहाब का शव सुबह गांव हुसैनपुर कलां पहुंचा। ग्रामीणों ने उसके शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। मरने से पहले ग्रामीण ने सूदखोर पर घंटों के हिसाब से ब्याज वसूल करने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया है।

ग्राम प्रधान के पति सरवर खान ने बताया कि वहाब मूल रूप से शामली जनपद के बनत गांव का रहने वाला था और सट्टा लगाने का आदी था। गांव में उसके परिवार का कोई नहीं रहता है। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें