फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत दो मरीजो की मौत,143 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सहित दो मरीजों की मौत, 143 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से महिला समेत दो मरीजों की मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में अब तक जिले में 236 नागरिकों की कोरोना से मौत हो चुकी है। शनिवार को 143 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 370 मरीज ठीक हुए हैं। अभी भी जिले में 3416 मरीजों का उपचार चल रहा है।
सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में बनाए कोविड अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मृत्यु हो गई। खतौली निवासी 66 साल की महिला और मोरना के गांव रहमतपुर निवासी ग्रामीण को पॉजिटिव मिलने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। शनिवार को विभिन्न जांच और सैंपल की रिपोर्ट में 143 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 53 और देहात में 90 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इन नए संक्रमितों में से 97 पुरुष और 46 महिलाएं है। इनमें तीन छोटे बच्चे भी शामिल है, जो पॉजिटिव आए है। अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। शनिवार को 370 मरीज स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 29260 कोरोना केस मिल चुके हैं, जिनमें से 25608 मरीज ठीक हो गए है। अभी भी जिले में 3416 मरीजों का उपचार चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि देहात में 18 स्थानों पर सैँपल लिए जा रहे है।
विज्ञापन

ग्यारह दिनों दिनों 6215 मरीज ठीक हुए
मुजफ्फरनगर। जनपद में दस मई के बाद कोरोना संक्रमण कुछ कम हुआ है। बीते 11 दिनों में जिले में कोरोना संक्रमित 3842 मरीज मिले हैं, जबकि इस अवधि में 6215 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
मंडी में लिए गए सब्जी विक्रेताओं के सैंपल
मुजफ्फरनगर। सब्जी मार्केट में लगातार बढ़ रही भीड़ के मद्देनजर शनिवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह टीम के साथ कूकड़ा मंडी जा पहुंचे और भीड़ लगा रहे लोगों को हड़काते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया और वहां सब्जी बेच रहे विक्रेताओं के कोरोना जांच के 129 सैंपल लिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से सब्जी मंडी में हड़कंप मच गया और अधिकांश लोग इधर-उधर हो गए। बाद में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए ही फल-सब्जी बेचने की अनुमति प्रशासन द्वारा दी गई।
विज्ञापन

वैक्सीन कम होने से 623 को ही लगा टीका
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन कम होने के कारण शनिवार को कम टीकाकरण हुआ। सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में शनिवार को 623 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। इनमें 45 वर्ष से अधिक आयु के 508 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 115 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें