फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में विचाराधीन बंदी की मौत

Sat, 09 Feb 2019 11:36 PM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में शनिवार दोपहर विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत पर उसे जेल अस्पताल से जिला चिकित्सालय  रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि हार्टअटैक से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।       
विज्ञापन


शामली जनपद के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र गांव मालैंडी निवासी ओमपाल सिंह (53) पुत्र सुखबीर सिंह को बाबरी थाना पुलिस ने दस जनवरी 2015 को हत्या व कातिलाना हमले के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था, तभी              से ओमपाल सिंह जेल में बंद            था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे बंदी ने अचानक सीने में दर्द की शिकायत की, जिस पर उसे जेल अस्पताल ले जाया गया।

वहां से हालत बिगड़ने के             बाद ओमपाल को स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया, जहां 1.35 बजे पर उपचार के दौरान बंदी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नई मंडी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तहसीलदार की ओर से शव का पंचनामा भरा गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बंदी की मौत होने के बाद जेल प्रशासन ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर उसके परिजन दोपहर बाद जेल पहुंच गए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया, लेकिन पुलिस ने बिना पीएम कराए शव देने से इंकार कर दिया, जिसके बाद परिजन मोर्चरी पहुंचे। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद ओमपाल सिंह को जिला चिकित्सालय भेजा गया था, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी करने पर डॉक्टरों ने बताया कि हार्टअटैक होने से उसकी मौत हुई है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें