फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मौत ने खेल के मैदान से घर तक किया पारस का पीछा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेघाखेड़ी में वॉलीबाल के पाले में आउट और राइट को लेकर कहासुनी हुई। बात गाली-गलौज तक पहुंची तो मैदान पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करा दिया लेकिन मौत पारस के पीछे घर तक पहुंची। हमलावरों ने आवाज लगाई। भरोसे में पीड़ित घर से बाहर निकला लेकिन हमलावरों ने चाकू से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

गांव मेघाखेड़ी में शाम के समय गांव के युवक वॉलीबाल खेल रहे थे। काफी देर तक खेल सही चला लेकिन इसी बीच फाउल होने को लेकर खिलाड़ियों में विवाद हो गया। कहासुनी होने लगी जिसे देखकर लोगों ने दोनों पक्षों को घर भेज दिया था। समझा था कि चलो, मामला निबट जाएगा। ऐसा तो खेल में होता ही रहता है। लेकिन किसी ने यह नही सोचा था कि इस मामूली विवाद में किसी की जान भी जा सकती है। हत्या की घटना से गांव में सन्नाटा है। तनाव का भी माहौल देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने गांव में पहुंच कर मौका मुआयना करने के बाद सुरक्षा बरतने के आदेश दिए थे।



परिवार का बड़ा बेटा था पारस



गांव के लोग बताते है कि पारस के पिता मनोज खेती है। परिवार पर लगभग 60 बीघा जमीन है। पारस बीए में पढ़ता था। वह परिवार का बड़ा बेटा था। उसका छोटा भाई है जिसकी आयु लगभग 14 साल है। वह पिता के साथ खेती में मदद करता था। बेटे की मौत से परिवार में शोक है। पारस बेहद मिलनसार युवक था। गांव के लोग मामूली विवाद में हत्या की घटना से स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें