फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का सड़ा गला शव मिला, पहचान में उलझी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चार दिन पूर्व लापता युवक अश्वनी का शव होने की बात कही
विज्ञापन

परिजन ने किया इंकार, पुलिस डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गांव मांडला में शनिवार सुबह एक युवक का सड़ा गला शव पड़ा मिला। कुछ लोगों ने मृतक की पहचान चार दिन से लापता गांव के ही युवक अश्वनी (25) के रूप में की, मगर परिजनों ने इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि डीएनए टेस्ट से मृतक की पहचान कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीओ सदर हेमंत कुमार ने बताया कि शव काफी गल चुका है। चेहरा भी क्षतविक्षत हो चुका है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गा है। बताया कि मांडला निवासी अश्वनी की पुरकाजी थाने में गुमशुदगी दर्ज है। मृतक के शरीर पर वे कपड़े भी नहीं हैं, जो गुमशुदगी में लिखाए गए हैं। इसलिए परिजन शव अश्वनी का होने से इनकार कर रहे हैं। शव का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद शव की पहचान हो सकेगी। हत्या या आत्महत्या को लेकर सीओ सदर का कहना है कि यह जांच के बाद ही पता चलेगा। उधर, ग्राम प्रधान के पति सुनील गुर्जर का कहना है कि शव किसका है, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें