फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का फांसी पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का फांसी पर लटका मिला शव
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव काकड़ा में शनिवार सुबह सीआरपीएफ के जवान की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका फांसी लगा शव कमरे में लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शाहपुर क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी सीआरपीएफ जवान अनुज की शादी चार साल पहले दस फरवरी 2017 को सहारनपुर जनपद के थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव उमरी मजबता निवासी गुड्डन (25) से हुई थी। फिलहाल अनुज असोम तैनात है, जबकि गुड्डन ससुराल में ही रहती थी। शनिवार को गुड्डन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फांसी पर लटका मिला। ससुराल पक्ष का कहना है कि गुुड्डन ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल के लोगों ने बताया कि महिला के काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर अनहोनी का अंदेशा हुआ। इस पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ दिया, जहां कमरे में विवाहिता की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना पर विवाहिता के परिजन मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गुड्डन को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मांग पूरी नहीं होने पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर बुढ़ाना सीओ विनय गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाबुझाकर शांत करते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया। मामले में विवाहिता के भाई अनुज ने आरोपी पति अनुज, देवर अजय, ससुर चंद्रकिरण व सास ईश्वरी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ विनय गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें