फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में होटलकर्मी का शव मिला

विज्ञापन
खतौली के मोहल्ला सैनीनगर के होटलकर्मी दीपक का गंगनहर में शव मिलने पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
गंगनहर में होटलकर्मी का शव मिला
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर में आत्महत्या करने को कूदे होटलकर्मी का चार दिन बाद शव गंगनहर में मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि होटलकर्मी ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या की है। उसको गंगनहर में कूदते हुए कुछ लोगों ने देखा भी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सैनीनगर निवासी दीपक (33) पुत्र राजकुमार नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल पर काम करता था। 11 मार्च को दीपक घर से होटल पर काम करने के लिए गया था। जो होटल से अपने घर नहीं लौटा था। परिजनों ने दीपक के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। परिजनों ने पुलिस को दीपक के साथ अनहोनी होने की आशंका भी जताई थी। शुक्रवार को परिजनों के साथ मोहल्ले के लोग एकत्र होकर थाने में पहुंचकर दीपक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर हंगामा प्रदर्शन भी किया था। उधर, पुलिस का कहना था कि 11 मार्च को शाम पांच बजे के करीब एक युवक पुल से गंगनहर में कूदा था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों ने युवक को कूदते हुए देखा भी था। पुलिस ने परिजनों से कहा था कि हो सकता है गंगनहर में कूदने वाला दीपक ही हो सकता है। इसलिए परिजन गंगनहर में दीपक को तलाश कर रहे थे। रविवार को परिजन गंगनहर में दीपक को तलाश कर रहे थे। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव लोहडडा के सामने गंगनहर में दीपक का शव दिखाई दिया। परिजनों ने गोताखोर को बुलाकर शव को बाहर निकलवाया। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें