फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिला युवक का शव

विज्ञापन
खेत में शव को तलाश करती पुलिस - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। साधारणपुर गांव में सोमवार को गन्ने के खेत से एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर बाद में शव को खेत में फेंका गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शव की शनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को खेतों पर काम कर रहे लोगों ने जब किसान सतीश के खेत में शव पड़े देखा तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल अशोक सोलंकी पुलिस बल के साथ साधारणपुर पहुंचे और शव को खेत से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतक युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। इतना ही नहीं हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास भी किया गया। कोतवाल ने बताया कि संभवत: युवक ही हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है। पूरे मामले की जांच के लिए उत्तराखंड के थाना झबरेड़ा, मंगलौर समेत अन्य थानों की पुलिस की मदद भी ली जा रही है। वहीं, युवक ने नीले रंग की जींस पहन रखी थी। इसके अलावा उसके पास से पुलिस को कुछ बरामद नहीं हुआ। हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गन्ने के खेत के चारों ओर तलाशी भी ली, लेकिन कोई सबूत हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें