फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकुड़ निवासी समरयाब के रूप में हुई शव की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ निवासी समरयाब के रूप में हुई शव की पहचान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मेरठ रोड पर शनिवार सुबह मिली अधेड़ की लाश की पहचान सहारनपुर जनपद के नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव बाईखेड़ी निवासी समरयाब के रूप में हुई है। वह 30 मार्च की रात संदिग्ध हालात में गंगोह से लापता हुआ था। उसकी गुमशुदगी गंगोह थाने में परिजनों ने दर्ज कराई थी। परिजनों ने पुलिस से संपत्ति के लालच में अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एक दुकान के चबूतरे पर शनिवार सुबह अधेड़ का शव मिला था। फर्श पर खून भी पड़ा था। रविवार को सहारनपुर जनपद के नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव बाईखेड़ी निवासी मोहसिन ग्राम प्रधान अशोक कुमार व अन्य ग्रामीणों के साथ शहर कोतवाली पहुंचा। उसने शव की पहचान अपने पारिवारिक भाई समरयाब के रूप में की। मोहसिन ने बताया कि समरयाब 29 मार्च को गंगोह में अपनी बहन की ससुराल गया था, जहां से वह 30 मार्च की देर रात संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। गंगोह थाने में समरयाब की गुमशुदगी भी दर्ज है। मृतक के भाई मोहसिन ने बताया कि अपने परिवार में समरयाब अकेला है, जिसके नाम साढ़े सात बीघा बेशकीमती कृषि भूमि दर्ज है। मोहसिन के अनुसार गांव निवासी एक दूर का आपराधिक प्रवृत्ति का रिश्तेदार काफी समय से समरयाब की संपत्ति पर कब्जा करने की फिराक में था। मोहसिन का कहना है कि पोस्टमार्टम में समरयाब के सिर में चोट के निशान मिले हैं, जिस पर पट्टी भी बंधी हुई थी। उक्त चोट 30 मार्च की ही बताई जा रही है, जो किसी लोहे की रॉड अथवा किसी अन्य ऐसी ही वस्तु के वार से आने की बात कही जा रही है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसी संपत्ति के लालच में समरयाब का गंगोह से अपहरण करने केे बाद उसकी हत्या कर शव को मेरठ रोड पर लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि शव की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के संबंध में कुछ भी कहा जा सकेगा। यदि परिजन तहरीर देते हैं, तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें