फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीओ पर धोखा देने का आरोप, किसान पंचायत करेंगे

विज्ञापन
मोरना मिल में गन्ना यार्ड में गन्ने डलवाने की बारी का इंतजार करते किसान। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोरना। मोरना मिल क्षेत्र के गन्ना आवंटन प्रकिया को लेकर किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी पर वादाखिलाफी करते हुए धोखा देने के आरोप लगाए हैं, जिसके चलते मोरना क्षेत्र के किसानों में भारी रोष व्याप्त है। इस मामले को लेकर किसानों ने जल्द ही पंचायत का आयोजन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

द गंगा किसान मिल 28 जनवरी से सात फरवरी तक टरबाइन में फाल्ट आ जाने से विशाल जेनरेटरों से मिल को धीमे गति से चलाया गया, जिसके चलते क्षेत्र के किसानों को गन्ना सट्टा सप्लाई पूर्ण रूप से नहीं हो सकी थी, जिस पर किसानों ने मोरना मिल में धरना दिया था। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, भाजपा के डा. वीरपाल निर्वाल, अमित राठी, सदर प्रमुख अमित पंवार, रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी सहित किसानों के समक्ष जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने गन्ना विभाग के आलाधिकारियों से वार्ता कर जिले के अन्य शुगर मिलों को 10 लाख क्विंटल गन्ना सप्लाई कराए जाने का आश्वासन दिया था। 20 दिन बीत जाने के बाद भी ठोस नतीजा नहीं निकल सका।
मोरना क्षेत्र के किसान रामपाल सहरावत, गुलबीर राठी, धीरसिंह डायरेक्टर, बाबूराम राठी, सोरण सिंह, मनोज सिंह, गुल्लू चौधरी, राजेंद्र प्रधान, सुंदर प्रधान, विकास राठी, नरेंद्र बालियान, ब्रजबीर डायरेक्टर, हरबीर सिंह, जगत सिंह, हरदन सिंह, अजय कुमार, बिल्लू, फोंदी, तरुण आदि ने जिला गन्ना अधिकारी पर किसानों के साथ छलावा करने का आरोप लगाते हुए धोखा देने का आरोप लगाया है, जिसको लेकर किसानों की शीघ्र ही एक पंचायत होगी। जिसमें गन्ना अधिकारियों के विरुद्ध कठोर निर्णय लेकर गन्ना आयुक्त के समक्ष अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन

वहीं गन्ना कार्यालय लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी की ओर से चार लाख क्विंटल गन्ना मंसूरपर, खतौली और टिकौला मिल को आवंटन करने की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें गांव चौरावाला, बेहड़ा सादात, ककरौली के किसान टिकौला मिल, गांव रहकड़ा, बाखरनगर, जटमुझेड़ा मंसुरपुर, भंडूरा गांव के किसान खतौली मिल पर गन्ना सट्टे की पर्चियों से गन्ना सप्लाई कर सकेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें