फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय कैंप के तीसरे दिन यातायात जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

गांधी वाटिका में चल रहे शिविर का शुभारंभ एनएसएस का लक्ष्य गीत गाकर किया मया। इसके बाद बालाजी चौक पर यातायात जागरूकता को लेकर रैली निकाली गई। जो लोग यातायात नियम का पालन कर रहे थे, उनका मिष्ठान देकर नियमों के पालन के लिए आभार व्यक्त किया गया। जिन वाहन चालकों ने हैल्मेट नहीं पहना या सीट बेल्ट नहीं लगाई थी उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद छात्र छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में प्रो. आरएम तिवारी, डॉ मुकेश चंद, डॉ सविता रहे।
विज्ञापन

इसके बाद मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णायक मंडल में डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ गरिमा जैन, डॉ मंजू चौहान रहे। इसके बाद बच्चों द्वारा गांधी वाटिका के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या डॉ. शशि शर्मा द्वारा बच्चों को अच्छा नागरिक बनने एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस प्रतिज्ञा पढ़ी गई। संपूर्ण कार्यक्रम एनएसएस अधिकारी डॉ सुरेंद्र पाल, डॉ. योगेश कुमार, डॉ कुलदीप सिंह के निर्देशन में हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें