फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी, बिजनौर की टीम विजयी

Sun, 28 Jan 2018 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कालेज में प्रथम डीएवी हॉकी कप टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कई टीमों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण स्तर पर छिपे होनहार और प्रतिभावान खिलाड़ियों को निखरने का मौका मिलता है। प्रतियोगिता में डीएवी कालेज, बिजनौर और हरिद्वार की टीम ने जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन


शुभारंभ हॉकी के सीनियर खिलाड़ी एवं जिला सैनिक कल्याण के बोर्ड यशपाल ने किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़िय़ों को कोई भी खेल आत्मीयता से खेलना चाहिए। टीम की एकजुटता की उसकी जीत का आधार बनती है। इसलिए टीम संयुक्त होकर मैदान पर उतरे और अपने लक्ष्य पर फोकस करे, तभी विपक्षी टीम को पराजित कर सकते हैं। प्रथम मैच में बिजनौर ने दिल्ली को 3-1 से हराया। दूसरे मैच में हरिद्वार की टीम ने मेरठ के बीएवी कालेज की टीम को 4-0 से पराजित किया।

तीसरे मुकाबले में सहारनपुर और चरथावल के जयहिंद कालेज टीम भिड़ी। रोमांचक खेल में सहारनपुर की 3-2 से विजेता बनी। जबकि अंतिम मैच मेजबान डीएवी कालेज और सिवाया के विजन विद्यापीठ के बीच हुआ। जिसमें डीएवी की टीम 5-0 से एकतरफा जीत गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ पीके मित्तल, चीफ प्रॉक्टर टीएस ढ़ाका, शरीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष विजय कुमार, डॉ आरएम तिवारी, सचिन अग्रवाल, प्रतीक मित्तल, ज्योति राठी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रोशन लाल, प्रदीप तोमर, हॉकी खिलाड़ी चंद्रमणि, सत्यकाम तोमर, सुशील कुमार, हॉकी कोच विनय कुमार, रंजीत राज, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष अजम जैमिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें