फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां अब शिक्षा से वंचित नहीं रहेगी-विधायक

विज्ञापन
जानसठ के गांव कवाल का राजकीय कन्या इंटर कालेज का उद्घाटन करते विधायक। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, जानसठ। गांव कवाल स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का उद्घाटन विधायक विक्रम सैनी ने करते हुए कहा कि अब क्षेत्र की कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित नहीं रहेगी।
विज्ञापन

गांव कवाल में बने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पिछले 8 वर्षों से बनने के बाद भी बंद पड़ा हुआ था। विधायक विक्रम सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री से मिलकर कॉलेज को शुरू कराने की मांग की थी। जिसके चलते वर्ष 2022 व 2023 के लिए सत्र कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक के लिए शुरू कर दिया गया है। जिसका शुभारंभ विधायक विक्रम सिंह सैनी द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बेटियां गांव में बने जूनियर हाई स्कूल के बाद बेटियां आगे शिक्षा लेने से वंचित रह जाती थी। जिसके चलते क्षेत्र की मांग पर राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण कराया गया है। जिससे कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रह सके। इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने कहा कि सन् 2022 व 2023 के लिए कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक के प्रवेश चल रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपनी बेटियों को राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षा के लिए भेजने की अपील की है। इस दौरान निर्मला नारी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष पूनम व अन्य स्कूल अध्यापिका उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें