फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी के शिविर में बेटियों ने लिया देश सेवा का संकल्प

विज्ञापन
एसडी डिग्री कॉलेज में शिविर के समापन में मार्च करती एनसीसी कैडटस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
एनसीसी के शिविर में बेटियों ने लिया देश सेवा का संकल्प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। 26 वीं यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तीन दिवसीय शिविर में बेटियों में समाज और राष्ट्र सेवा का जज्बा देखने को मिला। शिविर का भव्य समापन हुआ।
एसडी डिग्री कॉलेज में एनसीसी के तीन दिवसीय शिविर के समापन समारोह में कर्नल नवनीत गुमस्ता ने कहा कि हमें समाज और राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कर्नल बकुल गोसाई ने शिविर की महत्ता पर प्रकाश डाला। शिविर में बी सर्टिफिकेट एग्जाम की तैयारी कराई गई। शिविर में लेफ्टिनेट बबीता राणा, सूबेदार मेजर रमेश सिंह, सोहन सिंह, आशीष का योगदान रहा। सिमरन, सोनिया, साक्षी, शिवानी, वंशिका, नाजरीन, चांदनी, स्वाति का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीना परवीन को पोस्टर में पहला स्थान
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या डिग्री कॉलेज में पुस्तकालय विभाग द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शीना प्रवीण को पहला स्थान मिला। फराह दीबा और पूजा को दूसरा एवं काजल रानी को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक डॉक्टर आभा सैनी, डॉ वर्चसा सैनी रहे। पुस्तकालयाध्यक्ष नीता भटनागर ने सभी का आभार जताया। प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें