फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू-बेटियों से अत्याचार बर्दाश्त नहीं : कश्यप   

Fri, 30 Dec 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
धरने को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के फुगाना में कश्यप समाज की लड़की के साथ बलात्कार के बाद हत्या के मामले में इंसाफ नहीं मिलने से नाराज कश्यप समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कश्यप समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप ने कहा कि बहू-बेटियों के साथ बलात्कार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।      
विज्ञापन

 
नरेंद्र कश्यप ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए हम दूसरे समाजों से भी सहयोग लेंगे। सामूहिक बलात्कार और हत्या निंदनीय एवं शर्मसार करने वाली घटना है। पुलिस ने आंदोलन करने वालों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। परिवार को दस लाख का मुआवजा देने का वायदा किया गया था, तत्काल 30 हजार देने की बात की गई थी, लेकिन आज तक कुछ नहीं मिला है। 120 आंदोलकारियों के खिलाफ मुकदमा वापस होना चाहिए।

पुलिस प्रशासन दमनकारी नीति अपना रहा है। कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी सभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज के साथ यह पहली घिनौनी घटना नहीं है। सतवीर कश्यप, प्रशांत कश्यप, शोकीन कश्यप, सोनू कश्यप, ब्रहमपाल कश्यप, कोपिन कश्यप, माला कश्यप, संजो कश्यप की हत्या इसी जिले में हुई है। पुलिस कश्यप समाज के साथ न्याय नहीं करती है।
विज्ञापन


धरने के संयोजक रामकुमार कश्यप ने कहा कि समाज जुल्म बर्दाश्त नहीं करेगा। मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया गया। पवन कश्यप, रवि कश्यप, विजयपाल, विनोद कश्यप, नरेश कश्यप, प्रमोद, प्रदीप शर्मा, अरविंद राज शर्मा, इंद्रसिंह कश्यप, सुधीर कश्यप, कंवरपाल, नोशाद अंसारी, आस मौहम्मद आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें