खतौली। दिगंबर जैन मंदिर पीसनोपाड़ा में मंगलवार को दशलक्षण महापर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उत्तम, क्षमा, मार्दव, आर्जव, सत्य, सोच, संयम, तप, त्याग, अकिंचन, ब्रह्मचर्य सभी धर्मों पर कल्पेंद्र कुमार जैन शास्त्री द्वारा प्रवचन किए गए। वीतराग विज्ञान पाठशाला खतौली द्वारा बच्चों के मनमोहक कार्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रतिदिन पांच प्रश्नों का प्रश्न मंच किया गया।
सभी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन सभी वीतराग विज्ञान पाठशाला के बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संचालित करने वाली अध्यापिका रीतू जैन, शिल्पी जैन, सरिता जैन को भी सम्मानित किया गया। मौके पर मंदिर समिति के महामंत्री मुकेश कुमार जैन, अध्यक्ष शशांक कुमार जैन, अनंत जैन, गौरव जैन, राजकुमार जैन, राहुल जैन, राहुल जैन, शैलबाला जैन मौजूद रहे।