फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट मेले में उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन
चरथावल घाट मेले में उमड़ी भीड़ एवं झूलों का लुत्फ उठाते लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
वैरायटी शो में डांसरों ने दर्शकों को खूब लुभाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। कस्बे में घाट मेले में दूसरे दिन सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की। इस दौरान मेले में आने वाले लोगों ने कोविड गाइड लाइन का पालन भी नहीं किया। काला जादू में लगे वैरायटी शो में डांसरों ने दर्शकों को खूब लुभाया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय घाट मेले में दूसरे दिन हलवा पराठा खाने वालों की भीड़ रही। मेला देखने के लिए मुस्लिम बाहुल्य गांव कुटेसरा, चौकड़ा, चरथावल, पावटी, कुल्हेड़ी, चौकड़ा, न्यामू, निरधना, खुब्बापुर, अंबेहटा, तल्हेड़ी, झबीरन आदि से सैकड़ों लोग पहुंचे। मिनी सर्कस, काला जादू के साथ नौटंकी में नृत्यांगनाओं का डांस देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ रही। मेले में लगे मौत के कुएं में कलाकारों द्वारा बाइक और कार का हैरतअंगेज अंदाज में घुमाने के करतब ने रोमाचिंत किया। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।

चरथावल घाट मेले में उमड़ी भीड़ एवं झूलों का लुत्फ उठाते लोग- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें