आंधी व बारिश से खराब हुई आम की फसल दिखाता किसान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
आंधी से पेड़ टूटे, आम की फसल को नुकसान
मुजफ्फरनगर, जानसठ। आंधी के साथ हुई बारिश से पेड़ टूट गए। तारों के टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आंधी से बागों में आम की फसल को काफी नुकसान हुआ। बारिश से किसानों की गन्ने की बुवाई भी प्रभावित हो गई है, जिससे किसान परेशान हो गए हैं।
बुधवार की रात को आंधी के साथ साथ झमाझम बारिश हुई। आंधी से सड़कों के किनारे खड़े पेड़ टूट गए। पेड़ों के टूटकर नीचे गिरने से विद्युत खंभों से बिजली के तार टूट गए। तारों के टूटने से रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। आंधी से बागों में आमों की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसान राजबीर, सतीश, महेंद्र, कुलदीप, राहुल आदि का कहना है कि बारिश की वजह से गन्ने की बुवाई के लिए खेत तैयार किए थे। बारिश की वजह से गन्ने की बुवाई प्रभावित हो गई है।