जानसठ में पैदल मार्च करते एसपी देहात।
- फोटो : KHATAULI
एसपी देहात ने पैदल मार्च निकाला
मुजफ्फरनगर, जानसठ। एसपी देहात नेपाल सिंह ने कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला। इस दौरान एसपी देहात ने कोरोना महामारी से बचने को लॉकडाउन के दौरान अपने घरों के अंदर ही रहने तथा बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलने को लेकर लोगों को जागरूक किया। बृहस्पतिवार को कस्बे के पानीपत-खटीमा राजमार्ग के अलावा मेन बाजार, मंगल बाजार, मूला वाला कुंआ आदि स्थानों पर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान बिना किसी कारण के रास्तों में घूमने वाले लोगों को हिदायत देकर छोड़ा।