फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: साइबर अपराधियों ने खाते से निकाले सवा लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़ित ने शहर कोतवाली में साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
विज्ञापन

साइबर अपराध:

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। साइबर अपराधियों ने एक युवक के खाते से दो बार में सवा लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित युवक ने शहर कोतवाली में साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहल्ला लद्धावाला निवासी मुनीर ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके साथ आनलाइन ठगी हुई है। साइबर अपराधी ने उसके खाते से एक बार में 86 877, दूसरी बार में 36660 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराध से बचने के लिए बरतें सावधानी-
- अपना खाता समय-समय पर चेक करते रहें।
- किसी को भी अपने खाते के बारे में जानकारी न दें।
- आनलाइन व्यापार में मोटा मुनाफा कमाने के लालच में न आएं।

- आनलाइन घर बैठे काम कर मोटा लाभ कमाने के लालच में न आएं।
- अपने ओटीपी का नंबर व किसी भी प्रकार की जानकारी किसी को न दें।
-
इन्होंने कहा-
साइबर अपराधी आए दिन लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इसी वर्ष साइबर अपराधी डेढ़ दर्जन लोगों से दो करोड़ से ज्यादा ठग चुके हैं। ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 व पुलिस को सूचना दें ताकि पुलिस कार्रवाई कर सके। -सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें