फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल स्तर पर खुलेगा साइबर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल स्तर पर खुलेगा साइबर थाना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार ने मंडल स्तर पर सहारनपुर में साइबर क्राइम थाना खोलने का निर्णय लिया है। मंडल के तीनों जिले के साइबर क्राइम की घटनाओं की इस थाने से जांच होगी। ऐसा होने पर जिले में साइब क्राइम से संबंधित मामलों का जल्द निस्तारण होने की उम्मीद है।
जनपद में अभी तक साइबर क्राइम से संबंधित मुकदमों की जांच थाने स्तर पर ही हो रही है। विवेचक की मदद के लिए एक साइबर क्राइम सेल खोला गया है। जिसके प्रभारी वर्तमान में इंस्पेक्टर प्रवीण यादव हैं। सेल में उनके अलावा चार कांस्टेबल भी तैनात हैं। किसी भी प्रकार का साइबर क्राइम होने पर यह सेल संबंधित वीडियो, मैसेज, फेसबुक, एटीएम से धोखाधड़ी आदि मामले की जांच पड़ताल कर मुकदमे की जांच कर रहे विवेचक की मदद करते है। हालांकि इनके पास ज्यादा संसाधन नहीं है। सहारनपुर में मंडल स्तर पर साइबर क्राइम का थाना खुलने पर जांच में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रवीण यादव ने बताया कि फेस बुक, व्हाट्सएप सोशल मीडिया पर झूठी और भड़काऊ पोस्ट करना, एटीएम से कार्ड बदल कर रुपये निकालने, ओटीपी की जानकारी लेकर खाते से रुपये निकालना, ऑन लाइन शॉपिंग करना, किसी की साइट को हैंग करना आदि अपराध 66 आईटी एक्ट के अंतर्गत आते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष करीब 298 ऐसे मामले प्रकाश में आए, जिनमें से 255 का निस्तारण हो चुका हैं, मगर अभी भी 43 मामले लंबित हैं। इनमें सोशल मीडिया से संबंधित 16 और बैंक के 27 मामले हैं। इस वर्ष अभी तक तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिनमें एक फेस बुक का और दो एटीएम से संबंधित हैं।
मंडल स्तर पर साइबर क्राइम का थाना खुलने से आईटी एक्ट के मामले में त्वरित कार्रवाई होगी तथा आरोपियों की जल्द धरपकड़ की जाएगी। - अभिषेक यादव, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें