फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : जयकारों से गूंजा शहर, 800 शिवालयों पर होगा जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फाल्गुन मास के महाशिवरात्रि पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। शिवालयों को फूलों और रंगीन झालारों से सजाया गया है। शनिवार को कांवड़ियों के जयकारों से शहर गूंजता रहा। बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए कांवड़िये शिव चौक स्थित शिवलिंग पर अभिषेक कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। जिले में 800 शिवालयों पर जलाभिषेक होगा।
शिव चौक स्थित शिव मंदिर के पुजारी हरीश भारद्वाज ने बताया कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन भोलेनाथ के भक्त व्रत रख शिवलिंग का जलाभिषेक और विधिवत पूजा करते हैं।
विज्ञापन

सावन की शिवरात्रि पर कावंड़ियों की ज्यादा भीड़ रहती है लेकिन इस बार इस शिवरात्रि पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर आए। आसपास के राज्यों के कांवड़िये समेत शहर के श्रद्धालु जल लेकर शनिवार को पहुंचे।
सुखी दांपत्य जीवन के लिए पति पत्नी ने उठाई कांवड : मेरठ के रहने वाली रीनू भाटी और उनके पति सिद्धांत कांवड़ लेकर शनिवार को मुजफ्फरनगर से गुजरे। उन्होंने बताया कि उनकी शादी को पांच वर्ष हो गए है। वह पहली बार कांवड़ लेकर आए हैं। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर कांवड़ लाने का कारण भगवान शिव से सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्राप्त करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस शिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उत्सव पर मनाया जाता है। उनका आलौकिक प्रेम और दांपत्य जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। हम दोनों ने सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए कांवड़ लाने का संकल्प लिया और उनके आशीर्वाद से यह पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें