फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : मुजफ्फरनगर में नौ जोन और 81 सेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के लिए जिले को नौ जोन और 81 सेक्टर में बांटा गया है। इसमें पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखकर कार्रवाई की जा रही है। अराजक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक व हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 31 जुलाई से 11 अगस्त तक कांवड़ यात्रा चलेगी। यात्रा की सुरक्षा को लेकर तैयारी की जा रही है। गंगनहर और हाईवे दोनों पर सुरक्षा व प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है।
बड़ी डीजे कांवड़ की ऊंचाई 12 व चौड़ाई 10 फीट रखने व डीजे की आवाज भी 75 डेसिबल के आदेश दिए हैं। आवाज को लेकर डीजे संचालकों को नोटिस दिया जा रहा है। डायवर्जन के बारे में पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा व पड़ोसी जनपदों से समन्वय बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए बनाया माइक्रो प्लान
- एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है। पीएसी की व्यवस्था की जा रही है। सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम बनाया है। 2500 कैमरे लगाए जा रहे हैं। अराजक तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। एचएस अपराधियों का सत्यापन किया जा रहा है।



परिवहन निगम ने भी शुरू की तैयारी
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने भी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर डिपो की हरिद्वार मार्ग पर 60 रोडवेज बसों का संचालन होता है। दिल्ली से ऋषिकेश के लिए 17 व दिल्ली से हरिद्वार व ऋषिकेश होते हुए नौ बसों का आवागमन होता है। कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद लाखों कांवड़ियों का हरिद्वार जाना होता है। उन्हें कोई परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त तौर पर रोडवेज बसों की आवश्यकता होगी। कितनी बसों की आवश्यकता होगी, बसों की व्यवस्था करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों को दिए निर्देश
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी सिटी अमृत जैन ने ट्रांसपोर्टरों के साथ पुलिस लाइन में बैठक की। कांवड़ यात्रा के दौरान लागू यातायात व्यवस्था और डायवर्जन प्लान का पालन करने के निर्देश दिए गए। उन्हें भारी वाहनों का संचालन निर्धारित समय और मार्गों पर ही करने को कहा गया। ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के भी निर्देश दिए गए। पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। ट्रांसपोर्टरों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन में सहयोग की अपील की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव मौजूद रहे।
विज्ञापन



वर्जन
शिवभक्त कांवड़ियों को आने व जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए रूपरेखा बनाई जा रही है।
-प्रभात कुमार सिन्हा, एआरएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें