फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अब फुलत के मौलाना कलीम पर लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रतनपुरी के गांव फुलत के मदरसा दारुल उलूम रहीमीया के संचालक मौलाना हफीर्जुरहमान के बाद अब मौलाना कलीम पर मदरसे जामिया इमाम शाह वलीउल्लाह इस्लामिया में एक महिला ने धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया। इंदौर की मूल निवासी वर्तमान में लोनी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने धर्मांतरण किए जाने की जानकारी एसएसपी संजय वर्मा को दी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी महिला सोमवार दोपहर में एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की। उसने पत्रकारों को बताया कि वर्ष 2012 में नवीन राना नामक का युवक प्रेम प्रसंग में फंसाकर उसे फुलत में मौलाना कलीम के मदरसे में लेकर आया। वह छोड़ कर चला गया। वहां मारपीट कर धर्मांतरण कराया।
उसे फुलत में ही हफीर्जुरहमान के मदरसे में भी भेजा जाता था। वह 2024 में वह इन लोगों के कब्जे से बाहर निकली और उसने लोनी के अंकुर विहार थाने में इसी साल 25 मई को मौलाना कलीम सहित 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

दो माह पहले आरोपियों के वारंट भी हो गए हैं। प्रशासन पर मदद न करने का आरोप लगाया। उसे मदरसे में लेकर आने वाला युवक नवीन राना था लेकिन मदरसे में उसका नाम नावेद बताया गया। उसे वहां से मेरठ मदरसे में भेजा गया। वहां पर नवीन राना ने आकर कहा कि वह मुस्लिम है। उसके परिवार के लोग उसे ऐसे नहीं अपनाएंगे, इसलिए कुरान व नमाज पढ़ना सीख लो।
दावत देना सीख लो। उसका अब्दुल रहमान से निकाह व तलाक कराया। फिर से निकाह व हलाला कराया गया। पति की मौत हो गई। तीसरी बार में खालिद हुसैन से निकाह कराया गया।
वह किसी तरह से इन लोगों के कब्जे से निकली। खालिद हुसैन व उसके साथी भी मदरसा चलाते हैं। यह लोग बुर्के की आड़ में युवतियों से यह सब काम कराते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसने एसएसपी को पूरे मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन


वर्जन
महिला की ओर से शिकायत मिली है। इस मामले को भी पहले से ही चल रही विवेचना में शामिल किया जा रहा है।

-संजय कुमार वर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें