खाईखेड़ी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ
पुरकाजी। उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के पेराई सत्र का रविवार को विधि विधान से पूजा-अर्चना व हवन के साथ शुभारंभ हो गया। सबसे पहले गन्ना लेकर आए किसानों को शाल ओढ़ाकर व चीनी देकर सम्मानित किया गया।
खाईखेडी चीनी मिल के पेराई सत्र के मौके पर मिल परिसर में गुरु ग्रंथसाहिब का अखंड पाठ किया गया, जिसका रविवार को समापन हुआ। इसके बाद हवन पूजन हुआ। पंडित पुन्नालाल शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराई गई। मिल कर्मियों व किसानों ने आहुति डाली। बैल बुग्गी से सबसे पहले गन्ना लेकर आए किसान विनोद चेयरमैन गांव खाईखेड़ी और ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लेकर आए गांव तुगलकपुर कम्हेड़ा के किसान मनुज कुमार को शाल ओढ़ाकर व चीनी देकर सम्मानित किया गया। पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल और मिल उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्रा, डीजीएम केन ऋषिराज शर्मा ने चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान मिलकर्मी सुशील कुमार, बृजेश खन्ना, संजीव कुमार, नवीन शर्मा, वसी हैदर, अनिल चौहान, पवन कुमार जैन, दिनेश शर्मा, प्रदीप त्यागी, अमित त्यागी के अलावा प्रधान प्रताप सिंह, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, मोनू पंवार, बाबू सिंह, भाकियू तोमर युवा के जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी, पंकज त्यागी, प्रदीप देशवाल, राजकुमार त्यागी, प्रधान नरपत सिंह, वीरेंद्र सिंह, विकास चेयरमैन, अनुभव देशवाल, राकेश शर्मा, राजेश शर्मा, चंद्रबीर सिंह, वीरेंद्र गुर्जर, सुखपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
2 पुरकाजी उत्तम शुगर मिल खाईखेडी के पेराई सत्र का केन में गन्ना डालकर शुभारंभ करते पुरकाजी विधायक- फोटो : MUZAFFARNAGAR