भोपा में विजेता टीम को ट्राफी भेंट करते अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुंडभर ने जीता बैडमिंटन टूर्नामेंट
भोपा। चौधरी चरणसिंह क्लब द्वारा कस्बे में आयोजित एक दिवसीय डे-नाइट बैडमिंटन टूर्नामेंट मुंडभर की टीम ने कड़े मुकाबले में टीकरी की टीम को हराकर जीता। टूर्नामेंट में 32 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसका फाइनल मुंडभर व टीकरी के बीच खेला गया।
शनिवार रात आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ एसओ सूबे सिंह ने किया। 32 टीमों द्वारा टूर्नामेंट में प्रतिभाग करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया गया, जिनमें से मुंडभर व टीकरी की टीम टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पहुंची। फाइनल मुकाबले का पहला सेट टीकरी व दूसरा सेट मुंडभर ने जीता। तीसरे व निर्णायक सेट में मुंडभर ने टीकरी की टीम को 21-19 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। मुंडभर टीम के दोनों विजेताओं आयुष व अर्नव के साथ ही उप-विजेता टीकरी टीम के गोल्ला व प्रिंकल को सिद्धार्थ राठी व नरेश राठी ने पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में रेफरी कार्तिक बालियान व चंद्रेश रहे। लाइनमैन विनीत राठी, रजत राठी व वारिश मालिक रहे, जबकि कमेंटरी रजनीश शर्मा द्वारा की गई। आयोजक कमेटी के मनु बालियान, संदीप बालियान, प्रीत, रॉबिन, अमित त्यागी, विशाल शर्मा, रोहित राठी और संदीप राठी आदि मौजूद रहे।