फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दूसरे दिन घाट मेले में खरीदारों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
चरथावल दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान: आयोजक
विज्ञापन
चरथावल। ऐतिहासिक घाट मेले में दूसरे दिन कस्बे एवं गांवों के लोग उमड़े। रंग-बिरंगे झूलों पर लुत्फ उठाया। मिनी सर्कस में हैरतंगेज करतब देख दर्शक अचंभित हुए। दंगल में पहलवानाें ने ग्रामीणों को रोमांचित किया। कमेटी की ओर से दंगल के पहलवान और खलीफाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत चेयरमैन इस्लामुद्दीन त्यागी ने कहा मेला ग्रामीण अंचल की सांस्कृतिक पहचान है। कस्बे में घाट मेले का अतीत सैकड़ों साल पुराना है। इसमें दोनों वर्ग के लोग शिरकत करते हैं। तीन दिन चलने वाले मेले में पहले दिन लाखों लोग पहुंचें। दो दिन खरीददारी करने आए।
शुक्रवार को झूलों और फास्ट फूड़ की दुकानों पर भीड़ रही। समाजसेवी डॉ. नौशाद त्यागी, पूर्व सभासद सलीम त्यागी जीशान त्यागी, सभासद गुलफाम, काला कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले दिन दंगल में कई प्रांतों के पहलवानाें ने दमखम दिखाकर जीत दर्ज की और नकद इनाम जीता। हरियाणा और दिल्ली के अखाड़े के पहलवानों ने हिस्सा लिया। जिन पहलवानों के जोड़े नहीं मिल पाए, उन्हें कमेटी की तरफ से इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें