फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत स्थल पर उमड़ा किसानों का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत स्थल पर उमड़ा किसानों का सैलाब
विज्ञापन

ल पर उमड़ पड़ा। अन्य राज्यों और प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्र से आने वाले किसान यहां रात तक आते रहे। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा रोडवेज सहित शहर के सभी गुरुद्वारों में ठहरने की व्यवस्था रही। इसके अलावा छोटूराम इंटर, जीआईसी का हॉल, सपा, भाकियू कार्यालय किसानों के ठहरने के काम आए।
किसान महापंचायत को लेकर देर रात तक किसानों का आगमन जारी रहा। पंचायत स्थल पर रात में ही हजारों किसान जमा हो गए। देशभर की मीडिया भी पंचायत स्थल पर पहुंच चुकी है। रात में किसानों के ठहरने की व्यवस्था गुरुद्वारा रोडवेज से की गई। शहर के सभी गुरुद्वारों के साथ गुरु गोविंद स्कूल में भी किसान ठहरे। जीआईसी में जहां भंडारे का आयोजन रहा, वहीं यहां कॉलेज के हॉल में किसान ठहरे। यहां कुछ महिला किसान भी ठहरी हैं। काफी संख्या में महिला किसान यहां भोजन बनाने में भी सहयोग कर रही हैं। किसानों की भीड़ को देखते हुए सरकुलर रोड पर रात में काफी संख्या में भंडारे बढ़ा दिए गए। गांवों से तैयार होकर आया भोजन भी किसानों को वितरित किया गया। छोटूराम इंटर कॉलेज में युवा किसान मौज मस्ती में दिखाई दिए, यहां डीजे पर जमकर डांस किया। कॉलेज में काफी संख्या में किसान ठहरे हैं। सड़कों पर कई जगह किसान आराम से ताश खेलते नजर आए।
विज्ञापन

योगराज ने संभाली रालोद ऑफिस की व्यवस्था
देर रात रालोद ऑफिस पर लगे भंडारे की व्यवस्था पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने संभाली। उनके साथ सैकड़ों रालोद कार्यकर्ता यहां किसानों की सेवा में तत्पर दिखाई दिए।
जीआईसी कॉलेज में हरेंद्र मलिक ने डाला डेरा
राजकीय इंटर कॉलेज में भोजन और ठहरने की बड़ी व्यवस्था है। यहां एक साथ कई भंडारे चल रहे है। रात में पूर्व सांसद कांग्रेस नेता हरेंद्र मलिक यहां व्यवस्था संभालते नजर आए। उनके साथ काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला किसानों की अलग व्यवस्था नहीं
प्रशासन के प्रयासों के बावजूद भी महिला किसानों के लिए अलग व्यवस्था नहीं हो पाई है। इतना जरूर है कि कुछ जिम्मेदार लोग उन स्थानों पर निगाहे रखते मिले जहां पर महिला किसान ठहरी है।
रोडवेज बस स्टैंड बाईपास पर गया
मुजफ्फरनगर। किसान महापंचायत को देखते प्रशासन ने रोडवेज बस स्टैंड को शहर से बाहर भेज दिया है। रविवार को शहर में रोडवेज की बसें नहीं आएगी।
ई- रिक्शा भी नहीं चलेगी
मुजफ्फरनगर। टीएसआई वीर अभियन्यु ने बताया कि रविवार को किसान महापंचायत होने के कारण शहर में ई- रिक्शा का संचालन भी नहीं होगा। सभी ई- रिक्शा बंद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें