फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - ब्यूटी पार्लर और मेहंदी केंद्रों पर बढ़ी भीड़

Tue, 31 Oct 2023 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- करवा चौथ की तैयारियों में जुटीं सुहागिन महिलाएं
विज्ञापन

- साड़ी और कपड़ों के बाजार में भी जमकर की गई खरीदारी
फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। करवा चौथ पर सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखेंगी। सोमवार को पार्लर और बाजार में लगे मेहंदी के स्टॉल पर महिलाओं की भीड़ रही। पार्लर में सजने के लिए महिलाओं ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। साड़ी और कपड़ों के बाजार में भी भीड़ बढ़ गई है।
त्योहारी सीजन में बाजार गुलजार हो रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं बाजार में पहुंचकर खरीदारी कर रही हैं। उधर, महिलाएं संवरने के लिए पार्लर में भी पहुंच रही हैं। महिलाएं फेशियल और हेयर स्टाइल का कार्य करा रही हैं। शहर में जगह-जगह मेहंदी के स्टॉल लगाए गए हैं, जिन पर पहुंचकर महिलाएं अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी लगवा रही हैं। ब्यूटी क्लीनिक संचालिका रूबी ने बताया कि फिलहाल पार्लर में महिलाओं का फेशियल, ब्लीच के अलावा हेयर स्टाइल का कार्य किया जा रहा है। कुछ महिलाओं ने मेकअप के लिए बुकिंग भी कराई है। इसमें केवल करवा चौथ मैकअप किया जाता है। उन्होंने स्पेशल ऑफर भी निकाला है। पार्लर में फिलहाल हेयर ग्लोबल हाइलाइट्स, हेयर बोटॉक्स ट्रीटमेंट के अलावा मैनिकेयर एंड पेडीकेयर, हेयर स्पा, हेयर पर आदि कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह लगाई जा रही मेहंदी

शहर के शिव चौक, भगत सिंह रोड, गांधी कॉलोनी, नई मंडी, रामपुरी, साकेत सहित अन्य जगहों पर मेहंदी के स्टॉल लगाए गए हैं। यहां पहुंचकर महिलाएं अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी लगवा रही हैं। सौ रुपये से लेकर हजार रुपये तक की मेहंदी के दाम रखे गए हैं। अलग-अलग डिजाइन के लिए अलग-अलग दाम हैं। त्योहार पर आभूषण की खरीदारी भी बढ़ी है। सराफा बाजार में महिलाओं का आवागमन बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें