फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में रौनक, कारोबार में मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में रौनक, कारोबार में मायूसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना कर्फ्यू हटने के लगातार दूसरे दिन शहर में भारी भीड़ के चलते बाजारों में रौनक रही। सड़कों पर भी जाम की स्थिति रही, लेकिन ग्राहकों की गैर मौजूदगी से कारोबारी मायूस रहे। वहीं, पुलिस ने शाम सात बजते ही बाजार बंद करा दिए, जिसके बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
सोमवार को जनपद से कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद मंगलवार को लगातार दूसरे दिन शहर में भारी भीड़ रही। शहर की सड़कों पर सुबह से ही राहगीर व वाहनों की आवाजाही रही, जिससे कई बार शहर के शिव चौक, नावल्टी चौक व अहिल्याबाई चौक पर जाम की स्थिति रही। बाजार में लोगों की मौजूदगी से दिनभर रौनक रही, लेकिन कारोबारियों को लगातार दूसरे दिन मायूसी ही हाथ लगी। शहर के कारोबारी दिन भर ग्राहकों की बाट जोहते रहे, लेकिन खरीदार नहीं पहुंचे। केवल शू-स्टोर, ऑप्टिकल शॉप और जनरल स्टोर्स पर ही खरीदारों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शाम सात बजते ही पुलिस ने शहर की सभी दुकानें बंद कर कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया। सीओ सिटी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस अमला शहर की सड़कों पर उतर गया और एनाउंसमेंट कराकर बाजार बंद करा दिए। इसके बाद साढ़े सात बजे से शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई। नई मंडी क्षेत्र में सीओ मंडी हिमांशु गौरव व इंस्पेक्टर अनिल कपरवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार बंद कराते हुए आवाजाही भी सीमित कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें