फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के लिए कोटेदार की दुकानों पर लगी भीड़

विज्ञापन
खतौली में कोटेदार की दुकान पर राशन लेने को लाइन में खड़ी महिलाएं। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ। कोटेदारों की दुकानों पर निशुल्क राशन के चावल और चना लेने को महिलाओं की भीड़ लग गई। गरमी से बचने को गोल घेरों में थैले रखकर महिलाएं छांव में खड़ी हो गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह छह बजे से कस्बे में स्थित कोटेदारों की दुकानें खुल गई थीं। जहां महिलाओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। जैसे जैसे गरमी बढ़ने लगी तो महिलाओं की सड़क पर लाइन में खड़े होने की हिम्मत नहीं हो सकी। उन्होंने अपने थैले सड़क पर गोल घेरों में रख दिए और छांव में जाकर खड़ी हो गई। जैसे ही नंबर आता गया, महिलाएं राशन लेकर घर जाती रही। इस दौरान कोटेदारों की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। उधर, मंसूरपुर के गांव जड़ौदा में राशन डीलर ने एक यूनिट पर पांच किग्रा चावल और एक किग्रा चना वितरित किया। राशन लेने वालों के हाथों को सैनिटाइजर से साफ कराया। उधर, भोपा में राशन डीलर सरिता, किरण पाल व सहयोगी संजय प्रजापति, कुणाल वालिया, रणजीत सैनी ने बताया कि चना का वितरण प्रति राशन कार्ड एक किलो व गेहूं का वितरण प्रति यूनिट पांच किलो के हिसाब से हुआ। वहीं, खतौली में समेत देहात क्षेत्रों में राशन वितरण किया गया। मीरापुर में निशुल्क राशन लेने के लिए लोगों को चिलचिलाती धूप में घंटों खड़ा रहना पड़ा।
राशन वितरण में हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
पुरकाजी। कस्बे की समस्त सरकारी गल्ले की दुकानों पर शुक्रवार को पात्र लोगों को राशन का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लगी रही। जहां पर राशन डीलरों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर उपभोक्ताओं में दो गज की दूरी बनाकर व हाथ सैनिटाइजर से धुलवाकर ही राशन वितरण किया गया। इस दौरान बिना राशन कार्ड के राशन लेने पहुंचे कुछ उपभोक्ताओं को राशन डीलर द्वारा राशन देने से इंकार करने पर नोकझोंक भी हुई। राशन डीलर ने बताया कि कार्ड धारक को ही प्रति यूनिट पांच किग्रा चावल व एक राशन कार्ड पर एक किग्रा चना दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें