एसबीआई में कनेक्टिविटी नहीं आने से ग्राहक रहे परेशान
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। करीब तीन सप्ताह बाद खुले एसबीआई बैंक में कनेक्टिविटी नहीं आने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैंक प्रबंधक दीपक कोठियाल ने बताया कि दस दिन तक बैंक बंद रहने से ऊपर से ही कनेक्टिविटी बंद हो जाती है, जिसके चालू होने में काफी समय लग जाता है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है, जल्द ही कनेक्टिविटी चालू होने की संभावना है। उधर, पीएनबी में ग्राहकों की भीड़-भाड़ रही। इस दौरान बैंककर्मियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर लेन देन किया गया।