फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य का अपहरण कर लूटपाट   

Fri, 25 Nov 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लूट के शिकार लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने जिला पंचायत सदस्य और उसके दो साथियों का डस्टर गाड़ी समेत अपहरण कर लिया। बदमाशों ने इनसे हजारों की नगदी और मोबाइल लूटने के बाद बंधक बनाकर ईख के खेत में डाल दिया और गाड़ी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश लूटी गई गाड़ी को जंगल के रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए रातभर कांबिंग की, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।  
विज्ञापन

   
थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव मंडावली खादर निवासी जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह पुत्र अभयराम बुधवार रात अपनी डस्टर गाड़ी से गांव लोहड्डा निवासी जिला पंचायत सदस्य के पुत्र मनोज कुमार एवं गांव के अन्य दो साथी संजू पुत्र नत्थू सिंह और कुलदीप सिंह पुत्र अनूप सिंह को साथ लेकर मुजफ्फरनगर में अपने परिचित की लड़की शादी में गए थे। देर रात यह लोग वहां से लौट रहे थे तो इन्होंने मनोज कुमार को गांव सठेड़ी में उतार दिया और चल दिए।

रतनपुरी में काली नदी से आगे निकलते ही पीछे से वैगन आर कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर अपनी कार आगे अड़ा दी। राजेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी रोक ली। गाड़ी रोकते ही कार से बदमाश बाहर निकले। बदमाशों ने हथियारों के बल पर जिला पंचायत सदस्य और उनके दोनों साथियों का गाड़ी सहित अपहरण कर लिया। चलती गाड़ी में बदमाशों ने तीन हजार रुपये और तीन मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने तीनों को उनके कपड़ों से ही बांधकर घनश्याम मार्ग पर ईख के खेत में डाल दिया।
विज्ञापन


बदमाश गाड़ी लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद ये तीनों किसी तरह से बंधकमुक्त होकर बुढ़ाना मार्ग स्थित कोल्हू पर पहुंचे। वहां से इन्होंने रतनपुरी पुलिस और 100 नंबर पर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पुलिस कोल्हू पर पहुंची और पीड़ितों को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी की तो लूटी गई गाड़ी घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही खड़ी मिली। लूटा गया एक मोबाइल भी झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस गाड़ी एवं मोबाइल बरामद कर रातभर बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग करती रही, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ितों ने पुलिस को लूट की तहरीर दे दी है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें